दिल्‍ली के चावड़ी बाजार में दर्दनाक हादसा, गिरी तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्‍डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

 
Follow :
दिल्‍ली के चावड़ी बाजार में दर्दनाक हादसा, गिरी तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्‍डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका | Image: X

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे गली शाहतारा में शीश महल में इमारत ढहने की सूचना मिली। यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है। डीएफएस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं।

कई लोगों के दबे होने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग में काम चल रही था, 10 बजे के आसपास अचानक बिल्डिंग ढह गई। अब इसके नीचे कितने लोग दबे इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे थे। दमकल और पुलिस की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। चूंकि यह इलाका बेहद संकरा है, इसलिए थोड़ी दिक्कत हो रही है। फिलहाल सबसे पहले बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने में प्राथमिकता दी जा रही है।

सितंबर में पीजी की इमारत ढह गई थी

यहां बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में छह सितंबर को एक पांच मंजिला इमारत ढह गयी थी। यहां एक पीजी चल रहा थे। जिसमें दबकर 7 लोगों की मौत हो गयी थी। मरने वालों में ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र थे। इस घटना के बाद दिल्ली में ऐसी गिरने वाली इमारतों को चिन्हित करने का अभियान भी चला था। बावजूद इसके आज फिर एक और हादसा हो गया, जिसने MCD की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें- न्‍यूड डांस, प्राइवेट तस्‍वीरें, लिपस्टिक वाली फैंटसी और...मॉडल श्रद्धा की हैवानियत जान सन्न रह जाएंगे आप, शिवा के साथ 'मौत वाली रात' क्‍या हुआ?

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 November 2026 at 11:30 IST