दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट;गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के महीने में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी दिल्ली सहित नोएडा और गाजियाबाद जैसे आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। जिससे अब ठंड ने दस्तक दे दी है।

 
Follow :
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट;गुलाबी ठंड ने दी दस्तक | Image: ANI

दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड के तुरंत बाद सोमवार की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद तक हुई इस मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने से अब फिजा में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर और मौसम विभाग का अलर्ट

रविवार शाम से ही एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही थीं। मौसम में आए इस अचानक बदलाव की मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया जा रहा है, जिसका सीधा असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ा है। सोमवार तड़के तेज गरज और चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम को बेहद सुहाना बना दिया है। इस बीच, IMD ने अगले  2 से 3 घंटों के दौरान एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

October 12, 2026

कालकाजी मंदिर से लेकर झंडेवालान मंदिर में जलभराव 

शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों के बीच इस बारिश से कई जगहों पर मुश्किलें भी खड़ी हुई हैं। कनॉट प्लेस, कालकाजी मंदिर और झंडेवालान मंदिर के आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। सुबह के वक्त सड़कों पर पानी भरने के कारण श्रद्धालुओं और दफ्तर जाने वाले राहगीरों को आवाजाही में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, लगातार चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों का मन मोह लिया है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर्दियों का अहसास अब शुरू होने लगा है।

October 11, 2026
October 11, 2026
October 12, 2026

शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन 

आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है और इसी के साथ बारिश के होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है और हवा काफी हद तक साफ हो गई है। आईएमडी के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार, पंजाब उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है। 

October 12, 2026
October 11, 2026

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: आज मिथुन और तुला समेत इन 5 राशियों पर रहेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, बनेंगे आपके सभी काम; पढ़ें दैनिक राशिफल

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 12 October 2026 at 07:37 IST