Delhi: नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार ढही, दो लोगों को बचाया गया

Delhi: दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार ढहने से कोहराम मच गया। इस हादसे में अब तक दो लोगों को बचाया गया है।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बीच शुक्रवार सुबह मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार गिर गई, जिसमें वहां रह रहे कुछ लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।  

ये भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 83.91 पर

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दीवार के मलबे में कुछ लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है। 

अग्निशमन अधिकारी, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। 

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। 

ये भी पढ़ें: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का ओडिशा दौरा, पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 September 2024 at 10:43 IST