अपडेटेड 8 December 2024 at 11:56 IST

Delhi: रविवार सुबह का AQI 276 दर्ज, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

Delhi: दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली का मौसम | Image: PTI

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 रहा जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़ों, ग्लोबल ट्रेंड्स, FII के रुख पर होगी शेयर बाजार की नजर

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 December 2024 at 11:56 IST