अपडेटेड 14 December 2024 at 22:05 IST

दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

Follow :  
×

Share


The maximum temperature in Delhi was recorded at 23.4 degrees Celsius | Image: PTI

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 69 से 45 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने रविवार को धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 193 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Sambhal: संभल में 400 साल पुराने मंदिर पर लहरा दिया भगवा, शुरु हुई पूजा

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 22:05 IST