अपडेटेड 29 May 2024 at 11:31 IST
दिल्ली-NCR में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड! इतने दिन और सिर पर चढ़े रहेंगे 'सूरज चाचा', राहत की भी खबर
दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर ढहना जारी है। बीते दिन राजधानी में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।
Weather Update: मई महीने में मौसम की मार झेल रहे उत्तर भारत में लगातार तापमान बढ़ रहा है। इस वक्त देश के अधिकतर हिस्से में गर्मी और उमस ने लोगों का जीना बद से बदतर कर दिया है। इतना ही नहीं हीटवेव को देखते हुए आईएमडी तो पहले ही दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे चुका है। बात करें हाल ही के दिनों कि तो मौसम विभाग ने फिलहाल राहत मिलने की कोई जानकारी साझा नहीं की है।
दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर ढहना जारी है। दिल्ली में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। 28 मई को राजधानी के कई हिस्सों में तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जहां सफदरजंग में 45.8 डिग्री, मुंगेशपुरी और नरेला में 49.9 डिग्री तो वहीं नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Najafgarh(Delhi) recorded the Highest Maximum Temperature of 49.8 °C this summer on 28th May, 2024#heatwavealert #heatwave #weatherupdate@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/CuVsG4B0cS
— India Meteorological Department (@Indiametdept)
राजधानी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी
भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग की ओर से आज यानी 29 मई के लिए शहर के कई हिस्सों में गंभीर हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है। बच्चों, बुजुर्गो और बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए ये एक चिंता का विषय है और उन्हें सावधानी बरतनें की जरूरत है। यूपी में झुलसती गर्मी की चपेट में आने से करीब 15 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भी लू की चपेट से बचा नहीं है। यहां भी कई राज्यों के कई जिलों में पारा 49 से 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ऐसे में यहां भी झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
..तो कब मिलेगी राहत?
अभी अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों को 30 मई के बाद राहत मिल सकती है। IMD ने 31 मई, 1-2 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें: Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी से हाहाकार, 50 डिग्री पहुंच सकता है पारा; अब तक 15 लोगों की मौत
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 May 2024 at 10:40 IST