अपडेटेड 30 September 2025 at 14:42 IST
स्वामी चैतन्यानंद को 'Seduce करो'... 'Hugging-Kissing' इमोजी भेजो, बाबा के फोन से CCTV ऐप के बाद अब ये क्या मिला?
स्वामी चैतन्यानंद के फोन में अश्लील चैट और सीसीटीवी ऐप मिलने के बाद पुलिस ने की पूछताछ आगे भी जारी है, वहीं नई जानकारियां और भी सामने आई है जो हैरान और परेशान कर देने वाली है। चैतन्यानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।
Chaitanyananda Questioning: दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद से पूछताछ की, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए। चैतन्यानंद पर 17 छात्रों के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस को उसके फोन में अश्लील चैट और लड़कियों की DP के स्क्रीनशॉट मिले। इसके अलावा, HKI Vision नाम की एक सीसीटीवी ऐप भी मिली है। वहीं एक चैट ऐसी सामने आई जिसे देख सब सन्न रह गए।
दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद की जांच कर रही है, जिसमें कई हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आई हैं। लेकिन अभी भी चैतन्यानंद लगातार झूठ बोल रहा है और पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। बतादें स्वामी चैतन्यानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं, फोन में अश्लील चैट और लड़कियों के डिस्प्ले पिक्चर्स के स्क्रीनशॉट मिले हैं साथ ही HKI Vision नाम की सीसीटीवी ऐप मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ और तेज कर दी है।
पूछताछ में बाबा का 'नो कोऑपरेशन'
वसंत कुंज में बाबा चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के बाद जांच में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। (Sexual Harassment Case) दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को आगरा से गिरफ्तार किया था, जो वसंत कुंज के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च में यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे हुए हैं। जांच में नए खुलासे हो रहे हैं जो बाबा की करतूतों को उजागर कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं और लगातार झूठ बोल रहे हैं। पुलिस ने बाबा की 2 महिला सहयोगियों को हिरासत में लेकर बाबा से उनका आमना-सामना करवाया जा रहा है।
Seduce Him… किस वाली इमोजी भेजो
बाबा के फोन से बड़ी संख्या में लड़कियों की चैट मिली हैं, जिसमें से कई लड़कियों की चैट डिलीट भी की गई है। यौन शोषण मामले में स्वामी चैतन्यानंद लगातार झूठ बोल रहा है। पुलिस को बाबा के फोन में कुछ ऐसी चैट और स्क्रीन शॉट मिले हैं जिसमें लड़कियों को कहा जा रहा है कि "seduce him", hugging and kissing की इमोजी भेजो। ये सब सामने आने के बाद अब जांच और गहराई से की जा रही है।
मोबाइल फोन से मिले कई लड़कियों के चैट्स
बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स मिले हैं, जिसमें बाबा लड़कियों को झांसा देकर बहलाने की कोशिश कर रहा है और प्रलोभन दे रहा है। (Sexual Harassment Case) इसके अलावा, बाबा ने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवा कर अपने फोन में रखे हुए थे और कई लड़कियों के मोबाइल DP के स्क्रीन शॉट्स भी बाबा ने अपने मोबाइल फोन में रखे हुए थे।
फर्जीवाड़े का खुलासा
जांच में बाबा के फर्जीवाड़े का लगातार खुलासा हो रहा है। बाबा ने अपने आप को संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधि बताकर भी अदालत को गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस आगे भी बाबा की करतूतों की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इस मामले में अभी तक 17 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें से कई छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं।
कैसे सुर्खियों में आया मामला, पूरी कहानी
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को खुद संज्ञान लिया है और अधिकारियों से 3 दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। आयोग के बयान में कहा गया, "खबरों से पता चलता है कि आरोपी ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, अशोभनीय मैसेज भेजे और अनुचित बर्ताव किया। फैकल्टी और स्टाफ पर भी यह आरोप है कि उन्होंने छात्राओं पर उनकी अवैध मांगे मान लेने का दबाव डाला।"
राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि कई पीड़ित छात्राएं EWS श्रेणी में स्कॉलरशिप पर पढ़ रही हैं। आयोग ने कहा कि ऐसे कमजोर हालात में रहने वाली छात्राओं का शोषण होना बहुत चिंता की बात है। DCP अमित गोयल ने कहा कि, 'दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी को दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और उत्तराखंड में तलाश रही हैं।'
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को श्रृंगेरी शारदा पीठ ने निलंबित कर दिया है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले पर कार्रवाई की है। इस वजह से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन कई सवाल अब भी बाकी हैं। उत्पीड़न कितने समय से चल रहा था? क्या स्टाफ को इसकी जानकारी थी? और पुलिस जांच के दौरान आरोपी कैसे फरार हो गया?
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 September 2025 at 14:42 IST