CJI प्रोटेस्ट के चलते बंद मेट्रो स्टेशनों से वकीलों को हुई परेशानी तो सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'दोपहर तक नहीं खुले तो...'
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद रखने पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया। इसके बाद CJI सूर्यकांत ने कहा कि, 'दोपहर तक स्टेशन नहीं खुले तो मैं खुद दखल दूंगा'। यानी मेट्रो गेट खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली मेट्रो के बीच अभी बातचीत चल रही है। जानें पूरी डिटेल
- भारत
- 2 min read
Supreme Court and Delhi Metro: सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के मुद्दे पर स्वत संज्ञान लिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने कोर्ट में इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि कम से कम वकीलों और स्टाफ को वैध पास दिखाकर आने-जाने की अनुमति दी जाए। इसके बाद CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को मेट्रो अथॉरिटी से बात करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ चेतावनी दी कि दोपहर तक अगर स्टेशन नहीं खुले तो सुप्रीम कोर्ट खुद दखल देगा।
प्रदर्शन के चलते मेट्रो बंद
दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ जारी CJP प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के चलते मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए हैं, दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया है। इससे आम जनता और वकीलों को काफी परेशानी हो रही है। पिछली रात भी प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए। पुलिस सूत्रों की मानें तो, झड़प में लाठी-चार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान कई जवान भी अस्पताल में भर्ती हुए। ऐसी स्थिति में पुलिस की भूमिका काफी मुश्किल रही। कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए वे खुद चोटिल होते हैं। ये दिखाता है कि आंदोलन कितना तीखा हो रहा है।
SC के संज्ञान से आम जनता को फायदा
CJI सूर्यकांत ने साफ कहा कि, 'लंच टाइम तक देखते हैं कि समाधान निकलता है या नहीं। जरूरत पड़ी तो मैं खुद दखल दूंगा।' ये टिप्पणी आम जनता और वकीलों के लिए राहत की उम्मीद जगाती है। DMRC ने सुरक्षा कारणों से स्टेशन बंद रखने का फैसला लिया था। अब कोर्ट के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य होने की संभावना है, सरकार और प्रशासन दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है, फिलहाल अभी भी दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद हैं। कोर्ट की टिप्पणी के बाद DMRC और प्रशासन में बातचीत होने की संभावना है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 23 July 2026 at 12:10 IST