Mohan Singh Bisht: BJP के छह बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए
BJP नेता मोहन सिंह बिष्ट हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव मुस्तफाबाद से जीते हैं। उन्होंने 17000 से अधिक मतों से आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को हराया था।
- भारत
- 1 min read
Mohan Singh Bisht: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक मोहन सिंह बिष्ट बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुने गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद के लिए छह बार के भाजपा विधायक का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया, जबकि अनिल कुमार शर्मा द्वारा पेश किये गए दूसरे प्रस्ताव का गजेंद्र सिंह यादव ने समर्थन किया।
भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट (67) हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव मुस्तफाबाद से जीते हैं। उन्होंने 17,000 से अधिक मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी(आप) के आदिल अहमद खान को हराया था। मुस्तफाबाद से पहले बिष्ट ने 1998 से 2015 तक करावल नगर सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने 2020 में फिर से यह सीट (करावल नगर) जीती थी। पांच फरवरी के चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 27 February 2025 at 17:18 IST