अपडेटेड 22 March 2024 at 12:24 IST

Delhi Traffic Advisory पढ़ें…पुलिस छावनी में तब्दील हुई नई दिल्ली; प्रदर्शन से ITO पर सड़क जाम

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज सड़कों पर उतर आई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है

Follow :  
×

Share


दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी | Image: PTI,@dtptraffic

Arvind Kejriwal Arrested in Liquor Policy Case: ईडी की टीम ने छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल शाम गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी आज सड़कों पर उतर आई है और दिल्ली के ITO में मार्च कर प्रदर्शन कर रही है। 

बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। AAP के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से ITO के लिए मार्च कर रहे हैं। वहीं, भारी भीड़ ने सड़क पर बैठकर आइटीओ चौक जाम कर दिया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ रास्तों पर ट्रैफिक यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दिल्ली वालों को इन रास्तों पर जाने से बचने को कहा जा रहा है। दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आईपी मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग पर यातायात भारी रहेगा। डीडीयू मार्ग यातायात संचालन के लिए बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि दिल्ली वाले इन इन सड़कों से बचें और अपनी यात्रा की योजना बनाएं। 

यह भी पढ़ें : Mumbai: पब्लिक टॉयलेट के सीवर में गिरने से दो लोगों की मौत

ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली से लेकर ITO तक पैनी निगाहें 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली की सियासत गर्माई हुई है, सड़क से लेकर कोर्ट तक भारी प्रदर्शन चल रहा है। किसी भी तरह से व्यवस्था से निपटने के लिए ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था और जनता को उन रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दे रही है। दिल्ली के लोगों को रास्तों पर दिक्कत न हो यह देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली से लेकर ITO तक पैनी निगाहें बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें : ED लॉकअप के AC कमरे में गुजरी केजरीवाल की रात! कोर्ट में पेशी आज

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 12:07 IST