राष्ट्रीय राजधानी में बारिश का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने दिन में बारिश के साथ आंधी का अनुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।
Delhi Weather Update: Light Rain, Cold Conditions, and Train Delays Due to Fog | Image:
ANI
Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने दिन में बारिश के साथ आंधी का अनुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 181 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 19 February 2025 at 14:33 IST