दिल्ली में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' को मिली बड़ी सफलता, 6 दिन में 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने किया DTC बसों में सफर
दिल्ली सरकार की 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' पहल को महिला यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर 2026 के बीच 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने DTC बसों में सफर किया है।
- भारत
- 2 min read
दिल्ली सरकार की 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' पहल को महिला यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर 2026 के बीच 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने DTC बसों में सफर किया है। विशेष तौर पर 3 अक्तूबर 2026 से जब दिल्ली सरकार ने स्मार्ट कार्ड-आधारित मुफ़्त यात्रा सुविधा शुरू करने का नोटिफ़िकेशन जारी किया था, तब से लेकर 25 लाख से ज़्यादा महिला यात्रियों ने डीटीसी की बसों में सफ़र किया है।
इस ज़बरदस्त प्रतिक्रिया से NCMC-इनेबल्ड 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' को मिल रहे समर्थन का पता चलता है। इस कार्ड की मदद से राजधानी दिल्ली में रहने वाली सभी पात्र महिलाएं AC और नॉन-AC दोनों तरह की DTC बसों में मुफ़्त सफ़र कर सकती हैं। यह सुविधा दिल्ली में रहने वाले ट्रांसजेंडर लोगों के लिए भी उपलब्ध है।
दिल्ली में रहने वाली जिन महिलाओं को अभी तक अपने स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है, उन्हें परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने भरोसा देते हुए कहा है कि किसी को भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि पूरी दिल्ली में कार्ड बनाने और जारी करने की प्रक्रिया लगातार चल जारी है। इसके लिए विशेष कैंप और कई सुविधा केंद्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, हौज खास, साउथ कैंपस, जामिया, जेएनयू और महरौली में कैंप स्थित हैं। तो वहीं उत्तरी दिल्ली में बीबीएम, वज़ीरपुर, आज़ादपुर, रोहिणी सेक्टर-22, कंझावला, नरेला, बवाना, नॉर्थ कैंपस, मंगोल पुरी और रोहिणी डिपो -1 में कैंप स्थित है।
पूर्वी दिल्ली की महिलाएं बुराड़ी डिपो, कश्मीरी गेट, नंद नगरी, दिल्ली गेट, करावल नगर टर्मिनल, शाहदरा, सीमापुरी, एससी हाउस, झील और हसनपुर स्थित केंद्रों में जाकर कार्ड बनवा सकती हैं। तो वहीं पश्चिमी दिल्ली में उत्तम नगर, शादीपुर, दिचाऊ कलां, पीरागढ़ी, द्वारका सेक्टर-2, हरि नगर-1, पंजाबी बाग, सुल्तानपुरी, घुम्मनहेड़ा डिपो-1 और बिंदापुर टर्मिनल पर कैंप में कार्ड बनवा सकती हैं।
दिल्ली सरकार ने उन महिलाओं से कार्ड बनवाने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपना 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' नहीं बनवाता है। स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक राजधानी दिल्ली की सभी पात्र महिलाएं कवर नहीं हो जातीं हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 9 October 2026 at 14:06 IST