'आतंकवादी दो तरह के होते हैं...', दिल्ली धमाके के बाद 'घरेलू आतंकवाद' पर पी चिदंबरम ने सरकार पर साधा निशाना, चुप्पी साधने का लगाया आरोप

Delhi Blast : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली धमाके को लेकर कैबिनेट की बैठक की। इस दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर की दिल्ली आतंकी घटना की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और पीड़ितों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
Follow :
पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो) | Image: Congress/X

P. Chidambaram on Delhi Blast: सोमवार 10 नवंबर को देर शाम करीब 6:52 से 7 बजे के आसपास दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार (हुंडई i20) में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज लगभग चार किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस धमाके में अब तक 12 लोगों की मरने की सूचना है वहीं, कई लोग जख्मी हैं, जिन्हें पास के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली धमाके का आतंकी कनेक्शन आने के बाद इसकी जांच गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (राज्यसभा सांसद) और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली धमाके को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने 'घरेलू आतंकवाद' पर चुप्पी साधे रखी।

सरकार ने इस (घरेलू आतंकवाद) पर चुप्पी साधे रखी - पी. चिदंबरम 

कांग्रेस सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री रह चुके पी. चिदंबरम ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, "मैंने पहलगाम आतंकी हमले से पहले और बाद में कहा था कि आतंकवादी दो प्रकार के होते हैं - विदेशी प्रशिक्षित घुसपैठिए आतंकवादी और घरेलू आतंकवादी।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान संसद में भी यही कहा था। घरेलू आतंकवादियों के संदर्भ के लिए मेरा मजाक उड़ाया गया और मुझे ट्रोल किया गया।"

पी. चिदंबरम ने कहा - हालांकि, मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि सरकार ने इस (घरेलू आतंकवाद) पर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि सरकार जानती है कि घरेलू आतंकवादी भी हैं। इस ट्वीट का उद्देश्य यह है कि हमें खुद से पूछना चाहिए कि वे कौन सी परिस्थितियां हैं जो भारतीय नागरिकों - यहां तक ​​कि शिक्षित व्यक्तियों को भी - आतंकवादी बना देती हैं।

जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके से करने का आदेश 

वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली धमाके को लेकर कैबिनेट की बैठक की। इस दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर की दिल्ली आतंकी घटना की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और पीड़ितों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पढ़े गए प्रस्ताव में कहा, "देश ने 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार विस्फोट के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकवादी घटना देखी है... मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके से की जाए, ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके..."

ये भी पढ़ें - 'दिल्ली ब्लास्ट आतंकी घटना घोषित, मृतकों की याद में 2 मिनट का मौन...', कैबिनेट की बैठक के बाद बड़ा सवाल- होगा ऑपरेशन सिंदूर 2.0?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 November 2025 at 22:59 IST