अपडेटेड 10 March 2026 at 15:37 IST

Delhi: आउटर दिल्ली के खेड़ा खुर्द इलाके में कार से 2 शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी, शव की हुई शिनाख्त; दोनों मौसेरे भाई

Delhi Crime: दिल्ली के खेड़ा खुर्द में कार से 2 मौसेरे भाइयों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर ही है। दोनों कल सुबह 11 बजे अपने-अपने घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। जानें क्या है पूरा मामला?

Follow :  
×

Share


दिल्ली के खेड़ा खुर्द में कार से मिले 2 शव, दोनों मौसेरे भाई थे. | Image: AI

Kheda Khurd bodies found: दिल्ली के खेड़ा खुर्द में पुलिस को एक कार से 2 पुरुषों के शव मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों शव मौसेरे भाइयों के हैं। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है।

दोनों मृतकों की पहचान विकास और विजेंद्र के रूप में हुई है। दोनों खेड़ा खुर्द के ही निवासी बताए जा रहे हैं। वे कल सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल शुरुआती जांच में कोई भी सुराग मिलने की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव कार के अंदर पड़े मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आ सकेगा। हो सकता है कोई पुरानी रंजिश हो, इसको लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं आस-पास लगे CCTV भी खंगालने शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विकास और विजेंद्र कल सुबह घर से निकले थे

विकास और विजेंद्र के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों सुबह अपने अपने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दिल्ली में अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है। इस तरह की घटनाएं दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, क्योंकि दोनों भाई को एक साथ मृत्यु हत्या की तरफ भी इशारा कर रही है। पोस्टमार्टम से ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।  

यह भी पढ़ें: Israel Iran War: गैस की किल्लत से मुंबई में 20% होटल बंद

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 15:37 IST