Noida Protest: रात भरी चली छापेमारी के बाद पुलिस का बड़ा दावा, फर्जी हैंडल से फैलाई गई अफवाह की आग, अब तक 300 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ मामले में अब तक 300 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नोएडा पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखी हुई है।
नोएडा में सैलरी बढ़ाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर मजदूरों के प्रदर्शन पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। नोएडा पुलिस की कई टीमें जगह-जगह पर पूरी रात छापेमारी की है। मामले में पुलिस हिंसा फैलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा भी हुआ है। जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाई गई, जिसके बाद मजदूर उग्र होकर सड़कों पर उतर आए।
वेतन बढ़ोतरी समेत अपनी कुछ और मांगों को लेकर एक निजी कंपनी के कर्मचारी बीते कई दिनों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। मगर सोमवार, 13 अप्रैल को इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। कई जगहों से आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ होने लगी। प्रदर्शन की शुरुआत नोएडा फेज-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स में हुई थी, जो देखते ही देखते पूरे नोएडा में फैलने लगा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और एक्शन लेना शुरू किया।
नोएडा प्रदर्शन मामले में अब तक 300 लोग गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ मामले में अब तक 300 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नोएडा पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखी हुई है और आपत्तिजनक पोस्ट खंगाल रही है जो नोएडा वर्करों प्रोटेस्ट से जुड़े हुए पोस्ट है उनको सर्च कर रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि करीब 50 से अधिक फर्जी हैंडल सिर्फ 24 घंटे के भीतर बनाए गए और उन्हें अफवाह फैलाने के लिए सक्रिय किया गया।
पुलिस कमिश्नर ने दिए दिए ये आदेश
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा, "आज नोएडा में लगभग 83 स्थलों पर करीब 42000 श्रमिक अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे थे। 2 जगहों पर हिंसक प्रदर्शन होने के कारण, न्यूनतम बल का प्रयोग करके कार्रवाई की गई। जिसमें मुकदमे लिखे जा रहे हैं। बाकी 78 जगहों पर वार्ता करके संयम का परिचय देते हुए श्रमिक को तितर बितर कराया गया। "
कमिश्नर ने बताया कि कुछ इलाकों में खासकर जो अन्य जनपदों की सीमा से लगे हैं, वहां गैर जनपदों से एक जत्था आया और वहां घूमकर माहौल को उत्तेजक और हिंसक बनाने की कोशिश की। इस जत्थे में से कुछ लोग हमारी गिरफ्त में आए हैं बाकियों की CCTV के माध्यम से पहचान करके उनपर कार्रवाई की जा रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 April 2026 at 07:45 IST