Delhi: क्या निगम बोध घाट पर हो रही गैस की किल्लत? अंतिम संस्कार में दिक्कत की अफवाहों के बीच आया सुपरवाइजर का बयान
Delhi News: निगमबोध घाट के सुपरवाइजर संजीव ने बताया है कि 'गैस सप्लाई पूरी है, यहां कोई कमी नहीं है', दरअसल US-इजरायल-ईरान तनाव के बीच भारत में गैस को लेकर कई अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है, जिससे लोग एडवांस में गैस रख रहे हैं। ऐसे में सरकार ने ईंधन स्थिरता का भरोसा दिया हैं और कहा है कि अफवाहों से बचें। पढ़ें पूरी खबर।
Delhi Cremation Gas No Shortage: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच ईंधन की कमी की खबरों से भारत में लोग डांवाडोल स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। लोगों को ऐसा लग रहा है कि गैस सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित है। इसी तरह लोगों के मन में गलतफहमियां पनप रही है कि अंतिम संस्कार करने के लिए भी CNG नहीं है। लेकिन दिल्ली के निगमबोध घाट पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। जी हां, घाट के सुपरवाइजर संजीव ने साफ कहा कि यहां गैस की पूरी सप्लाई बरकरार है और अंतिम संस्कार की सेवाएं बिना किसी रुकावट के चल रही हैं।
निगमबोध घाट पर गैस की पूरी सप्लाई है-सुपरवाइजर
मीडिया से बातचीत में सुपरवाइजर संजीव ने बताया कि, ‘निगमबोध घाट पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। हमारे यहां गैस की पूरी सप्लाई है। एक दाह संस्कार में CNG का खर्च 1500 से 2000 रुपए तक होता है। उन्होंने यह भी बताया कि औसतन हर दिन यहां 4 से 5 अंतिम संस्कार किए जाते हैं।’
दाय संस्कार करने में कोई दिक्कत नहीं
निगमबोध घाट दिल्ली का एक प्रमुख श्मशान घाट है। यहां रोजाना कई अंतिम संस्कार होते हैं। सुपरवाइजर संजीव के मुताबिक, सप्लाई चेन में कोई रुकावट नहीं आई है। CNG की उपलब्धता पूरी तरह सुनिश्चित है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है।
अफवाहों पर ध्यान न दें, सरकार का आश्वासन
इस बीच भारत सरकार ने भी पूरे देश में ईंधन सप्लाई को लेकर भरोसा दिलाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि सभी खुदरा आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। देशभर में पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं। घरेलू LPG उत्पादन बढ़ा दिया गया है। होर्मुज में हो रही घटनाओं का कुछ असर LPG सप्लाई पर पड़ा जरूर है, लेकिन घरेलू डिलीवरी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। अभी तक किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप में स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। जरूरी क्षेत्रों के लिए राज्यों को कमर्शियल LPG का आवंटन भी बढ़ा दिया गया है। सरकार का साफ संदेश है कि अफवाहों से बचें, व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। निगमबोध घाट की तरह देश के अन्य श्मशान घाटों पर भी अंतिम संस्कार की सेवाएं बिना किसी परेशानी के जारी हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 09:06 IST