नोएडा एयरपोर्ट के पास बसेगा नया शहर, यमुना अथॉरिटी 8000 हेक्टेयर में करेगी तैयार; जानें क्या-क्या सुविधाएं होंगी?
नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना अथॉरिटी 8000 हेक्टेयर में नया शहर बसाने जा रही है। औद्योगिक, आवासीय और आधुनिक सुविधाओं वाला पूरा ईकोसिस्टम बनेगा जहां हर सुविधा मिलेगी। 10 महीने में ये मास्टर प्लान तैयार हो जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read
Noida Airport New City: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में विकास किए जाने को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक और नया शहर बसाने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना अथॉरिटी नोएडा एयरपोर्ट और टप्पल-बाजना अर्बन नोड के बीच करीब 8000 हेक्टेयर जमीन पर ये शहर विकसित करेगी।
नए शहर में क्या-क्या सुविधाएं?
पहले यहां सिर्फ औद्योगिक नोड बनाने की योजना थी, लेकिन अब अथॉरिटी ने प्लान बदल दिया। अब यहां पूरा कम्प्लीट ईकोसिस्टम बनेगा। इस शहर में सिर्फ फैक्टरियां नहीं होंगी। यहां आवासीय सेक्टर, स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी, बड़े अस्पताल, होटल, मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे इलाके का तेज विकास होगा और स्थानीय युवाओं को अच्छे रोजगार के मौके मिलेंगे।
क्या है मास्टर प्लान?
यमुना अथॉरिटी ने टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट और मास्टर प्लान बनाने के लिए विशेषज्ञ एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। एजेंसियां 5 अगस्त तक बिड जमा कर सकती हैं। 7 अगस्त को टेक्निकल बिड खोली जाएगी। चयनित एजेंसी को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 6 महीने और मास्टर प्लान बनाने के लिए 4 महीने का समय मिलेगा। मंजूरी मिलते ही जमीन पर काम शुरू हो जाएगा। यमुना अथॉरिटी ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में विकास की नई गति आएगी। इसके साथ ही सेक्टर-150 की स्पोर्ट्स सिटी के अटके आवासीय प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण ने जॉइंट डेवलपर लाने की मंजूरी दे दी है। इससे फंसे प्रोजेक्ट्स रिवाइव हो सकेंगे और फ्लैट खरीदारों को राहत मिलेगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 22 July 2026 at 15:41 IST