चीखती-चिल्लाती रही युवती, बेरहमी से पीटते-घसीटते हुए चेंजिंग रूम में ले गया और...दिल्ली के मोतीनगर मर्डर केस का VIDEO आया सामने; कर देगा सन्न
दिल्ली के मोती नगर हत्याकांड में अब वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में आरोपी सूरज दुकान के अंदर युवती शबनम के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।
- भारत
- 3 min read
दिल्ली के मोती नगर हत्याकांड में अब वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में आरोपी सूरज दुकान के अंदर युवती शबनम के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वह शबनम को पीटता है। युवती दर्द से चीखती है और बचने की कोशिश करती है। इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए चेंजिंग रूम में ले जाता है। जहां कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी जाती है। पूरी वारदात CCTV में कैद होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक मोती नगर इलाके में शनिवार शाम एक कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को शक है कि इसके पीछे एकतरफा प्यार या निजी रिश्तों में आई खटास हो सकती है। युवती का नाम शबनम है। वो मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक शोरूम में काम करती थी और पश्चिमी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी।
शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी सूरज युवती को पहले से जानता था और कभी उसका दोस्त हुआ करता था। शनिवार शाम जब युवती की शिफ्ट खत्म होने वाली थी, तब आरोपी शोरूम पहुंचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे शोरूम के ट्रायल रूम में ले गया और किसी धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
CCTV में युवती को बाल पकड़कर ले जाता दिखा आरोपी
सामने आए CCTV फुटेज में दुकान के अंदर की घटना दिखाई दे रही है। फुटेज में आरोपी सूरज युवती के साथ मारपीट करता नजर आता है। वह उसे लगातार पीटता है। इस दौरान शबनम दुकान के अंदर बैठ जाती है और रोने-चीखने लगती है। वह खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है। इसके बाद आरोपी शबनम को घसीटते हुए चेंजिंग रूम की तरफ ले जाता है। वह उसे अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर देता है। आरोप है कि चेंजिंग रूम के अंदर ही उसने शबनम पर चाकू से हमला किया। इस हमले में युवती की मौत हो गई। CCTV में वारदात से पहले की घटनाएं कैद हुई हैं। चेंजिंग रूम के अंदर हुई हत्या के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
परिवार ने लगाया पहले से साजिश की तैयारी का आरोप
शबनम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूरज पूरी तैयारी के साथ दुकान पर पहुंचा था। परिवार का दावा है कि आरोपी अपने साथ धारदार हथियार लेकर आया था और बातचीत के बहाने शबनम को चेंजिंग रूम की तरफ ले गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अब हत्या की वजह, दोनों के बीच हुए विवाद और वारदात की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 15 November 2026 at 22:46 IST