अपडेटेड 17 July 2024 at 08:10 IST
Delhi: मोहर्रम पर निकलेगी ताजिया जुलूस, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचे
दिल्ली में भी आज ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इसके चलते यातायात प्रभावित रहेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी की है।
मुस्लिम समाज के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। देश भर में आज मोहर्रम का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर ताजिया जुलूस भी निकाला जाएगा। जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। राजधानी दिल्ली में भी आज ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इसके चलते यातायात प्रभावित रहेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी की है।
ताजिया जलूस सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कलां महल में एकत्र होकर कर्बला, जोर बाग के लिए आगे बढ़ेगा। जिसके चलते देशबंधु गुप्ता रोड पर चलने वाले और अजमेरी गेट और उससे आगे जाने वाली सिटी बसों को आरामबाग में ही रोका जाएगा। वहीं, चित्रगुप्त रोड-पहाड़गंज के रास्ते से यह बसें वापस लौटेंगी।
दिल्लीवासी इन रास्तों पर जानें से बचे
वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली बसों को भी आरामबाग पर ही रोक दिया जाएगा। कनॉट प्लेस और केद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें रानी झांसी रोड, मंदिर मार्ग, पार्क स्ट्रीट से होकर उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी और कालीबाड़ी मार्ग के रास्ते से वापस चलेंगी।
जामा मस्जिद का पास बढ़ाई गई सुरक्षा
मंगलवार रात तो भी एक ताजिया जुलूस निकाला गया। रात करीब 9 बजे छत्ता शहजाद, कलां महल से ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस से लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जामा मस्जिद का पास सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं, ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किए गए थे।
इन रास्तों से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि बुधवार शान को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग ट्रेन के समय से थोड़ा पहले निकल जाएं। उन्हें कनॉट प्लेस पर ट्रैफिक की समस्या मिल सकती है। जुलूसों की आवाजही को देखते हुए तिलक मार्ग दीन दयाल उपाध्याय मार्ग या राजघाट और जवाहरलाल नेहरू मार्ग से स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर पहुंचना चाहिए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 July 2024 at 08:10 IST