अपडेटेड 2 March 2025 at 13:15 IST

Delhi Temperature: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा। विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली का मौसम | Image: X

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा। विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 March 2025 at 11:53 IST