Delhi Crime: मयूर विहार फेज 3 में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, दो हमलावरों ने डेंडे से मारकर ले ली जान; CCTV खंगाल रही पुलिस

मयूर विहार फेज-3 में रविवार अहले सुबह एक 40 वर्षीय युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो युवकों पर हत्या का आरोप है। दोनों घटना के बाद से फरार हैं।

 
Follow :
मयूर विहार फेज 3 में शख्स की पीट-पीटकर हत्या | Image: ANI

दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने लाठी- डेंडे से पीट-पीटकर शख्स की जान ले ली। सिक्योरिटी गार्ड PCR कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची मगर पुलिस के आने से पहले हमलावर फरार हो गया।  

मयूर विहार फेज-3 में रविवार अहले सुबह एक 40 वर्षीय युवक को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। आरोप है कि दो लोगों ने पीड़ित पर डंडों से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की मगर आरोपियों ने गार्ड को भी मारने की धमकी दे दी।

September 6, 2026

चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कैसे हुई हत्या

चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि सुबह 4:00 बजे के आसपास दो युवक एक शख्स की लकड़ी से पिटाई कर रहे थे। जब वहां मौके पर जाकर मामले को सुलझाने की कोशिश करने लगे, तो इस दौरान एक युवक ने सिक्योरिटी गार्ड को धमका दिया। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने PCR कॉल कर पुलिस को सूचित किया। 

September 6, 2026

आरोपियों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गार्ड से पूछताछ के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान और हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस इलाके के सभी CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दिल्ली पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार में ट्रेन हादसा, महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 2 बोगियां बेपटरी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 September 2026 at 09:09 IST