अपडेटेड 6 March 2026 at 10:26 IST
Delhi: एक के मुंह में तकिया, दूसरे के गले में फंदा...मां ने दो बेटियों की हत्या कर की खुदकुशी की कोशिश, पूरे इलाके में मची सनसनी
दिल्ली के मालवीय नगर में मां ने दो बेटियों की हत्या की, फिर खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। अलग-अलग कमरों में मिले शव, जानें क्या है पूरा मामला?
Malviya Nagar Murder: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर में 2 सगी बहनों के शव मिले और मां बेहोश हालत में पाई गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई कि, मां ने पहले अपनी दोनों बेटियों की हत्या की और फिर खुदकुशी की कोशिश की।
मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर पीसीआर कॉल आती है, कॉल करने वाले ने खुद को महिला का पति और घर का मालिक बताते हुए कहता है कि उसके घर का गेट खुल नहीं रहा, वो काफी देर से दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अंदर से गेट बंद है, अंदर से कोई जवाब भी नहीं आ रहा। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
2 बहनों के शव पड़े मिले
पुलिस ने वहां पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो सभी हैरान रह गए, अंदर अलग-अलग कमरों में 2 बहनों के शव पड़े थे, एक बहन के मुंह पर तकिया रखा था, जबकि दूसरी के गले में फंदे जैसा कुछ बंधा था, जो साफ-साफ गला घोंटने की ओर इशारा कर रहे हैं। एक बहन की उम्र 28 थी दूसरी की उम्र 33 बताई जा रही है। वहीं, एक अलग कमरे में दोनों लड़कियों की मां बेहोश पड़ी मिली। जिन्हें पुलिस ने तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हत्या के बाद सुसाइड की तरफ इशारा
पुलिस सूत्रों की माने तो, शुरुआती जांच में यह मामला हत्या के बाद सुसाइड अटेम्प्ट का लग रहा है। मां ने (संभवत) पहले बेटियों को मारा और फिर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
फिलहाल अभी तक कोई सुसाइड नोट या सबूत मिलने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं पुलिस परिवार की मानसिक स्थिति और बाकी वजहों की तलाश भी कर रही है। लेकिन इस घटना से इलाके में सनसनीइस फैल गई है। वहीं, पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 10:26 IST