अपडेटेड 15 March 2026 at 09:34 IST

LPG Cylinder: सबसे पहले किसे मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर? प्राथमिकता के आधार पर सरकार ने तय किए 8 सेक्टर, बनाई नई पॉलिसी

LPG Crisis: मिडिल ईस्ट संकट का असर गैस सप्लाई पर पड़ता दिख रहा है। इस बीच अब सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की प्राथमिकता सूची जारी की है।

Follow :  
×

Share


LPG Cylinder | Image: X

Commercial LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर की वजह से भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी ने हालात को गंभीर बना दिया है। कई शहरों में होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक इकाइयां परेशान हैं, जहां गैस न मिलने से ऑपरेशंस प्रभावित हो रहे हैं। जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने अब कमर्शियल LPG सिलेंडर के वितरण के लिए एक नई व्यवस्थित नीति लागू कर दी है।

8 सेक्टरों में बांटा गया

दिल्ली में अब नियंत्रित वितरण के तहत केवल 20% यानी करीब 1,800 सिलेंडर ही प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस नई व्यवस्था का मुख्य आधार प्राथमिकता है। सरकार ने कुल 8 सेक्टरों में विभाजन किया है, जिससे सबसे जरूरी सेवाएं पहले प्रभावित न हों।

किसे सबसे पहले मिलेगा सिलेंडर? 

सबसे ऊपर प्राथमिकता वाले सेक्टर में अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, रेलवे और एयरपोर्ट को लिस्ट में शामिल किया गया हैं। इन्हें रोज की जरूरत की 100% गैस मिलेगी।इसके बाद सरकारी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों की कैंटीन हैं। वहीं, लिस्ट में तीसरे नंबर पर रेस्तरां और भोजनालय को काफी बड़ी हिस्सेदारी (लगभग 42%) दी गई है।

इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर तय की गई इस लिस्ट में चौथे नंबर पर होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटैलिटी यूनिट्स और ट्रस्ट है।  फिर डेयरी, बेकरी और स्वीट शॉप्स है। लिस्ट में पांचवीं प्राथमिकता डेयरी और बेकरी, छठी प्राथमिकता कैटरर्स और बैंकेट हॉल, सातवीं प्राथमिकता ड्राई क्लीनिंग और पैकेजिंग इकाइयों और आठवें पर खेल सुविधाओं और स्टेडियमों है।

फिलहाल यह कदम अस्थायी है और सप्लाई स्थिति के अनुसार समय-समय पर समीक्षा होगी। दिल्ली सरकार ने कमर्शियल यूजर्स से अपील है कि वे घबराएं नहीं और वैकल्पिक ईंधन (जैसे PNG) पर विचार करें, जहां संभव हो।

देश में पर्याप्त भंडार मौजूद- सरकार

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से कच्चे तेल और पेट्रोलियम आपूर्ति काफी प्रभावित हुई है। इसका असर LPG गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी पड़ा है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में अभी पर्याप्त मात्रा में भंडार हैं। बावजूद इसके जगह-जगह लोग गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगे नजर आ रहे हैं। वहीं, देश में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी जारी है। 

यह भी पढ़ें: UP SI परीक्षा के सवाल में 'पंडित' ऑप्शन पर मचा बवाल, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक भी बिफरे; अब पुलिस भर्ती बोर्ड ने दी सफाई
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 09:34 IST