दिल्ली के शाहीन बाग में जूतों के शोरूम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूतों के एक शोरूम में आग लग गई।

 
Follow :
fire | Image: PTI

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूतों के एक शोरूम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट पर मिली। उन्होंने कहा, ‘‘दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के अभियान के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें: नागपुर हिंसा में हामिद इंजीनियर का रोल क्या? माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी 

यह भी पढ़ें: नागपुर हिंसा में हामिद इंजीनियर का रोल क्या? माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा, एक यूट्यूबर भी गिरफ्तार
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 13:27 IST