Delhi Fire: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

दिल्‍ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में रविवार तड़के आग लग गई। आग सेकेंड फ्लोर पर लगी थी। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण कोर्ट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

 
Follow :
Delhi Fire: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू | Image: X

दिल्‍ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में रविवार तड़के आग लग गई। आग सेकेंड फ्लोर पर लगी थी। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण कोर्ट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 June 2026 at 09:14 IST