CCTV: खाली सड़क पर महिलाओं को बनाते थे निशाना, दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार
Delhi news: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश ने 21 सितंबर को चाकू की नोक पर दो महिलाओ से लूट की थी।
Delhi Police Encounter: दिल्ली की गलियों में चाकू के दम पर लूटपाट करने वाले बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने 21 सितंबर को चाकू की नौक पर तिलक नगर और ख्याला इलाके में दो महिलाओं के साथ लूट को अंजाम दिया था।
ये बदमाश सड़क पर महिलाओं को अकेला देखकर निशाना बनाते थे। महिला को अकेली देखकर बदमाश बाइक पर सवाल होकर आते थे और चाकू की नौक पर चैन, कान के कुंडल लूटकर फरार हो जाते थे। लूटपाट के कई CCTV सामने आने के बाद पुलिस को इनकी तलाश थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने ट्रैप लगाकर वेस्ट दिल्ली से मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
लूट के CCTV आए सामने
दोनों बदमाशों की लूटपाट के दो वीडियो सामने आए हैं। एक CCTV फुटेज में बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और महिला का गला दबाकर चैन लूटकर फरार हो जाते हैं। बदमाश के हाथ में बड़ा चाकू भी दिखा जा सकता है। दूसरे CCTV में भी बदमाश एक महिला को लूट का शिकार बनाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बदमाश एक बुजुर्ग महिला को चाकू के दम पर रोकते हैं और कान के कुंडल लूटकर फरार हो जाते हैं।
पंजाबी बाग इलाके में हुई मुठभेड़
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे विकास और रमेश नाम के दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद ख्याला इलाके से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो अलग-अलग इलाकों में चाकू की नौक पर दो महिलाओं से लूट करने वाले बदमाश ख्याला इलाके में किसी और वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सिविल कपड़ों में अलग-अलग जगह पर बाइक पर सवार होकर इन बदमाशों को ट्रेस किया। पंजाबी बाग इलाके में पुलिस को दोनों बदमाश दिखाई दिए जिसके बाद इनका पीछा किया गया।
पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू करदी। बदले में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के ऊपर लूट की वारदातों के अलावा और भी कई मामले दर्ज हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 September 2024 at 16:05 IST