DUSU Election 2026: डूसू चुनाव में AVBP का रहेगा दबदबा या NSUI मारेगी बाजी? 40 फीसदी हुआ मतदान, नतीजों पर टिकी निगाहें
DUSU Elections 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार को मतदान पूरा हो गया है। अब शनिवार 19 सितंबर से वोटों की गिनती होगी जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे।
- भारत
- 2 min read
DUSU Elections 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार को मतदान पूरा हो गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार इस बार कुल मतदान 39.77 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह भी बताया गया है कि शाम 7 बजे तक सभी 44 मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन पहुंच चुकी है। अब शनिवार 19 सितंबर से वोटों की गिनती होगी जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे।
मतदान में हुई बढ़त
यहां यह भी बता दें कि डूसू चुनाव 2025 में जहां 39.45 प्रतिशत मतदान हुआ था तो वहीं इस वर्ष 2026 में 39.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। हालांकि इसमें अभी भी शाम को 8 बूथों पर लगी ईवीएम मशीन का डेटा नहीं जोड़ा गया है। इन मशीन का डेटा जोड़ने के बाद यह आंकड़ा और भी आगे बढ़ सकता है।
ABVP जीत की हैट्रिक लगाएगी
DUSU कार्यकारी अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, “ABVP 4-0 से जीत रही है और हम तीसरी बार लगातार जीत कर हैट्रिक लगाने जा रहे हैं।”
आर्यन मान ने आगे कहा "NSUI हार की बैखलाहट में है। उन्हें पता है कि ABVP 4-0 से जीत रही है। NSUI फेक आईडी कार्ड बनाकर बोगस वोट करा रही है। उन्होंने कहा "सुबह एलसी 2 की वोटिंग हुई थी, जिसमें से एक लड़की फेक आईडी कार्ड के साथ पकड़ी गई। उस लड़की ने बताया ऐसे 100 और स्टूडेंट्स हैं, जिनका फेक आईडी कार्ड बनाया गया है। उन्होंने खुद एक्सेप्ट करा। यह एनएसयूआई (NSUI) की हार की बौखलाहट है कि वह वोट चोरी पर उतर चुकी है। खुलेआम स्टूडेंट्स का नकली आईडी कार्ड बना रही है, खुलेआम नकली फोटो लगाकर स्टूडेंटों को अंदर वोट डालने के लिए भेज रही है।"
DUSU छात्रसंघ चुनाव 2026 की दूसरी पाली के मतदान के दौरान, लॉ सेंटर के बाहर पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर एबीवीपी समर्थकों ने एनएसयूआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 18 September 2026 at 23:17 IST