अपडेटेड 18 February 2026 at 21:53 IST
Delhi Metro Station Closed: बंद किया गया सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन, जानें DMRC ने क्यों लिया ये फैसला और क्या होगा दूसरा विकल्प?
Delhi Metro Station Closed: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। DMRC ने X पोस्ट में बताया है कि यह कदम एहतियात के तौर पर (सुरक्षा कारणों से) उठाया है।
Delhi Metro Station Closed: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। DMRC के इस फैसले ने रोजाना इस व्यस्त रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।
विशेषकर ऑफिस जाने वाले एम्प्लॉय, छात्र और सुप्रीम कोर्ट व आसपास के सरकारी संस्थानों में काम करने वाले लोग इस बदलाव से काफी प्रभावित होंगे।
बंद किया गया एंट्री-एग्जिट
वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के प्रवेश (Entry) और निकास (Exit) द्वारों को बंद कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि यात्री न तो इस स्टेशन से बाहर निकल पाएंगे और न ही यहां से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। हालांकि, ब्लू लाइन के इस रूट पर मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी, लेकिन वे इस स्टेशन पर रुकेंगी नहीं।
क्यों बंद किया गया मेट्रो स्टेशन?
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले के सही कारणों के बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, DMRC ने X पोस्ट में बताया है कि यह कदम एहतियात के तौर पर (सुरक्षा कारणों से) उठाया है।
बता दें, आमतौर पर संवेदनशील इलाकों में मेट्रो स्टेशन तभी बंद किए जाते हैं जब कुछ विशेष कारण हों। जैसे-
- सुरक्षा व्यवस्था (Security Reasons)
- वीआईपी मूवमेंट (VIP Movement)
- विशेष आयोजन
- कानून व्यवस्था
यात्रियों के पास क्या होंगे दूसरे विकल्प ?
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को चुनें।
सुप्रीम कोर्ट स्टेशन बंद होने के कारण यात्रियों को कुछ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। ऐसे में यात्रियों के लिए ये विकल्प मददगार साबित हो सकते हैं-
- निकटतम स्टेशन: यात्री मंडी हाउस या इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं।
- वैकल्पिक परिवहन: स्टेशन के बाहर से डीटीसी बसें, ऑटो और ऐप-आधारित कैब सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
- समय का प्रबंधन: किसी भी जरूरी काम के लिए घर से कम से कम 20-30 मिनट का अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 21:53 IST