अपडेटेड 27 March 2024 at 00:02 IST

DMRC ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खोले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के प्रदर्शन को देखते हुए बंद किए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए हैं।

Follow :  
×

Share


Delhi Metro | Image: PTI

DMRC opened entry and exit gates of Lok Kalyan Marg Metro Station: सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के गेट बंद करने के 9 घंटे बाद, दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने मंगलवार शाम को इसके एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के भी दो गेट भी खोल दिए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए थे। पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर भी एंट्री और बाहर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन अब ये सुविधा शुरू कर दी गई है। 

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल इस वक्त ED की हिरासत में हैं। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ITO पर माहौल काफी गर्म है, क्योंकि यही वो जगह है, जहां आम आदमी पार्टी और BJP का हेड क्वार्टर है। 

ये भी पढ़ें- BJP ने जारी की MP में लोकसभा के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें कौन हुआ बाहर?

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 27 March 2024 at 00:02 IST