अपडेटेड 19 February 2026 at 18:14 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, पहले कर लें इंतजाम, जानिए तारीख और कारण

Delhi Water Crisis: दिल्ली के पुष्प भवन में लीकेज रिपेयर का काम चल रहा है। जिसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगा। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने निवासियों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली में पानी की किल्लत | Image: X/ Pixabay/ @CSEINDIA

Delhi Water Shortage: दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि राजधानी के कुछ इलाकों में आज पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा, क्योंकि पुष्प भवन में CNG स्टेशन के पास लीकेज रिपेयर का काम किया जा रहा है। इसके चलते स्थानीय निवासियों को असुविधा हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए वॉटर इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके आप पानी का टैंकर अपने इलाके में बुला सकते हैं।

इन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित

बतादें प्रभावित क्षेत्रों में मदनगीर, दक्षिणपुरी और DDA फ्लैट्स शामिल हैं। यह असर पूरे दिन रहने का अनुमान जताया जा रहा है। इसलिए पानी को लेकर लोगों को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, यह रिपेयर कार्य आवश्यक है ताकि भविष्य में बड़े लीकेज से बचा जा सके। कार्य की अवधि फिलहाल साफ नहीं बताई गई है कि ये काम कब तक चलेगा।

जल बोर्ड ने लोगों को दी सलाह

दिल्ली जल बोर्ड ने सभी प्रभावित इलाकों के निवासियों को पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करने की सलाह दी है। ऐसे में पानी का इस्तेमाल समझदारी से करें, ताकि जरूरतों को पूरा किया जा सके। वहीं, घरों में बाल्टियां, टैंक और बाकी कंटेनर में पानी भरकर रखने की सलाह भी दी जा रही है। पीने, खाना बनाने और सफाई के लिए पानी को प्राथमिकता दें। एक्स्ट्रा इस्तेमाल से बचे जैसे कार धोना। वहीं अगर पानी की कमी ज्यादा कमी महसूस हो तो पड़ोसियों से मदद लें।

पानी की समस्या होने पर डायल करें हेल्पलाइन नंबर

किसी भी पानी संबंधी आपात स्थिति में, दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा और जल्द  सामान्य सप्लाई बहाल करने की कोशिश की जाएगी।  

यह भी पढ़ें: 'बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दीजिए PM मोदी जी', मैक्रों की अपील

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 18:14 IST