Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Follow :  
×

Share


दिल्ली का मौसम | Image: ANI

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को इसमें गिरावट आई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 10 साल के शासन में आप ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े: नड्डा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 January 2025 at 10:58 IST