अपडेटेड 23 March 2026 at 07:01 IST
Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह हुई रिमझिम बारिश, मार्च में हो रहा ठंड का एहसास, फिर निकल रहे स्वेटर, दिनभर कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Today: दिल्ली में सोमवार, 23 मार्च को दिन की शुरुआत सुबह-सुबह हल्की बारिश से हुई। बारिश की हल्की फुहारों और हवाएं चलने के कारण सुबह के समय मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, मार्च में दिसंबर जैसी ठंड का भी एहसास हो रहा है।
Delhi Rain: दिल्ली-NCR के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च में बारिश ने लोगों को दिसंबर जैसी ठंड का एहसास करा दिया है। आज (23 मार्च) को फिर दिल्ली के लोगों की नींद रिमझिम बारिश से खुली। सुबह-सुबह हल्की फुहारों के साथ हवाएं चलने लगी।
हल्की बारिश से दिन की शुरुआत
दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की बारिश होने लगी, जिससे फिर ठंडक महसूस हुई। कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है तो कई इलाकों में बौछारें पड़ रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार (22 मार्च) को दोपहर के समय हल्की धूप निकली थी। अब एक बार फिर बादलों ने डेरा डाल लिया।
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां हर साल मार्च में भीषण गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर देती है। तो इस बार बारिश ने मौसम को तो खुशनुमा बनाया हुआ, लेकिन साथ ही साथ लोगों को ठंड का भी एहसास हो रहा है। पंखे फिर से बंदे हो गए, लोगों के स्वेटर भी दोबारा निकलने लगे हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट
राजधानी में आज दोपहर बाद भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-NCR में आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली में दोपहर बाद मौसम करवट लेगा और बारिश हो सकती है।
कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की मानें तो कि देश के कई हिस्सों में बारिश और पश्चिमी विक्षोभों के लगातार नजदीक आनेकी वजह से मौसम में बदलाव आया है। अगले एक हफ्ते दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास बने रह सकता है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने के आसार है।
बात आने वाले दिनों की करें तो 24 से 28 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हवाएं 15 से 20 किमी प्रति घंटा चल सकती हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 06:51 IST