Delhi Weather: राजधानी में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री कम है।
Delhi Weather: राजधानी में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज | Image:
ANI
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री कम है। सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 February 2025 at 19:40 IST