अपडेटेड 18 February 2025 at 22:55 IST

Delhi Weather: इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज

दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (13.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Follow :  
×

Share


Delhi Weather: इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज | Image: ANI

दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (13.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार…

आईएमडी के अनुसार इससे पहले चार फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को नगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को आंधी और बारिश का अनुमान है।

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़ें - ममता के बयान पर भड़के VHP नेता ने दी चुनौती-मक्का मदीना में हुई मौतों...

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 February 2025 at 22:55 IST