Delhi Weather: दिल्ली में छाए बादल, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस
Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस है। साथ ही यहां आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
- भारत
- 1 min read
Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उसने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 के साथ ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में रहा।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ तथा 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 28 September 2024 at 10:39 IST