अपडेटेड 12 February 2026 at 18:04 IST
Delhi Traffic Advisory: अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का वर्ल्ड कप मैच, ऑफिस से लौटने वाले जरूर पढ़ लें खबर वरना घर पहुंचने में होगी परेशानी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ऑफिस से लौटने वालों ट्रैफिक एडवाइजरी से अपडेट हो जाएं ताकि घंटों जाम में फंसना ना पड़े।
ICC टी20 विश्व कप 2026 में आज,12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला अब से थोड़ी देर बाद (शाम 7 बजे) से खेला जाएगा। मैच को लेकर भारी भीड़ के मद्देनजर स्टेडियम के आसपास यातायात पर विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने मैच देखने आने वाले दर्शकों और आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। स्टेडियम के आसपास विशेष रूप से यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी। तो अगर आप शाम को ऑफिस से घर लौट रहे हैं तो ये ट्रैफिक एडवाइजरी से अपडेट हो जाएं ताकि घंटों जाम में फंसना ना पड़े।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, सिक्योरिटी और क्राउड-मैनेजमेंट के मकसद से स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक पर रोक रहेगी। बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग पर डायवर्जन रहेगा और शाम 5:00 बजे से आधी रात के बीच कुछ हिस्सों पर भारी गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी, क्योंकि दर्शक वेन्यू पर आते-जाते रहेंगे।
इन जगहों पर ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक रहेगी
- राजघाट से दिल्ली गेट तक JLN मार्ग से R/A कमला मार्केट तक (दोनों तरफ से)
- अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक
- दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक बहादुर शाह जफर मार्ग (दोनों तरफ से)
इन मार्गो पर ट्रैफिक की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। भारी वाहनों को आने की इजाजत नहीं होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मैच के समय इन सड़कों से बचें और दूसरे रास्ते चुनें।
स्टेडियम में यहां से होगी एंट्री गेट
- गेट 1-8: बहादुर शाह जफर मार्ग से दक्षिणी तरफ से एंट्री
- गेट 10-15: अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास JLN मार्ग से पूर्वी तरफ से एंट्री
- गेट 16-18: पेट्रोल पंप के पास बहादुर शाह जफर मार्ग से पश्चिमी तरफ से एंट्री
यहां होगा पार्किंग का इंतजाम
माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ़्री पब्लिक पार्किंग मिलेगी। हालांकि, स्टेडियम के पास आम लोगों के लिए कोई पार्किंग नहीं होगी, सिवाय उन गाड़ियों के जिनकी विंडस्क्रीन पर वैलिड लेबल लगे होंगे। बिना सही लेबल वाली गाड़ियों को आस-पास आने की इजाजत नहीं होगी।
चार पहिया और दो पहिया के लिए अलग इंतजाम
- P-1: गेट 3 के सामने JP पार्क (चार पहिया वाहन)
- P-2: शहीदी पार्क के पास विक्रम नगर पार्किंग (चार पहिया वाहन)
- P-3: JJB/प्रयास ऑफिस के पास (दो पहिया वाहन)
- P-4: JJB–प्रयास ऑफिस के पास GLNS स्कूल
इन पार्किंग एरिया में एंट्री सिर्फ शहीदी पार्क के पास बहादुर शाह जफर मार्ग पर विक्रम नगर कट से होगी। मैच वाले दिन बहादुर शाह जफर मार्ग, JLN मार्ग और राजघाट से I.P. फ़्लाईओवर तक रिंग रोड पर कोई भी गाड़ी पार्क करने की इजाजत नहीं होगी। नियम तोड़ने पर पार्क की गई गाड़ियों को टो कर लिया जाएगा और उन पर केस चलाया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने देखने वालों से जल्दी पहुंचने, जहां तक हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने और सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए जरूरी जगहों पर तैनात पुलिस के साथ लोगों को सहयोग करने की अपील की है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 17:37 IST