Delhi CJP Protest: घर से निकलने से पहले जरूर जान लें दिल्ली का ये 'रोडमैप', इन 30 रास्तों पर है टोटल डायवर्जन, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
शनिवार को दिल्ली के 30 स्थानों और उसके आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। ऐसे में घर से निकलने पहले एक बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर जान लें।
- भारत
- 5 min read
Delhi Traffic Alert: राजधानी दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत आज सुबह 6 बजे से 30 प्रमुख मार्गों पर पाबंदियां लागू और यातायात प्रभावित रहने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली के 30 स्थानों और उसके आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है।
इन 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित
पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, स्थिति के आधार पर आज सुबह 6 बजे से शंकर रोड गोल चक्कर-वंदे मातरम ‘टी’ प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोल चक्कर, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल गोल चक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
इसके अलावा भीकाजी कामा प्लेस के नीचे, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, टॉलस्टॉय–जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन गोल चक्कर, जय सिंह रोड–संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–बाराखम्बा रोड टी-पॉइंट पर भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
पटेल चौक, गोल डाक खाना और कनॉट प्लेस सर्किल
साथ ही, गोल डाक खाना गोल चक्कर, पटेल चौक गोल चक्कर, जय सिंह रोड–अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर, कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–संसद मार्ग टी-पॉइंट के भी प्रभावित रहने की आशंका है।
ट्रैफिक पुलिस का यात्रियों से आग्रह
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यदि आप नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) या हवाई अड्डे की ओर जा रहे हैं, तो कृपया यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। वहीं गैर आवश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया गया है। कहा गया है कि यातायात प्रबंधन संबंधी उपाय परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहेंगे और मौके की वास्तविक स्थिति के आकलन के आधार पर प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी या यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस ने ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्गों और निरंतर यातायात संबंधी सूचनाओं के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक माध्यमों को नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी है।
45 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद
उधर, दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन भी शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार जरूरी जानकारी दी जाएगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवाला, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट- INA, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिलिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्व विद्यालय, कश्मीरी गेट, इन्द्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला शामिल है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 October 2026 at 08:19 IST