अपडेटेड 8 January 2025 at 12:14 IST

Delhi: सुबह घने कोहरे के बीच तापमान में भारी गिरावट, IMD ने दी जानकारी

दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही दृश्यता शून्य तक पहुंच गई और न्यूनतम तापमान भारी गिरावट के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD कार्यालय ने यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


दिल्ली-NCR में घने कोहरा का पहरा | Image: ANI

दिल्ली में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही दृश्यता शून्य तक पहुंच गई और न्यूनतम तापमान भारी गिरावट के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कार्यालय ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया, ‘‘पालम में रात 12 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई। देर रात दो बजकर 30 मिनट पर दृश्यता सुधरकर 500 मीटर हो गई, लेकिन सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर भारी गिरावट के साथ यह शून्य पर पहुंच गई। पूरी रात पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।’’

आईएमडी के अनुसार…

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले मंगलवार को यह 10.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 January 2025 at 12:14 IST