अपडेटेड 5 February 2024 at 22:30 IST

Delhi School Timing: मौसम बदलते ही फिर बदली दिल्ली के स्कूल की टाइमिंग, जानिए क्या है नया अपडेट?

Delhi School: नया आदेश दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली के स्कूलों की टाइमिंग बदली | Image: PTI

Delhi School Timing: राजधानी दिल्ली के मौसम में थोड़ा सुधार आया है। दिल्ली में तापमान बढ़ा और ठंड से राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदल दी गई है। दिल्ली में अब स्कूल नियमित समय पर ही खुलेंगे। इस संबंध में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक नोटिस जारी कर जानकारी दी।

नोटिस के मुताबिक मौसम की बेहतर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूल मंगलवार (6 फरवरी) अपने सामान्य समय पर फिर से खुलेंगे। इसका मतलब ये है कि ठंड को देखते हुए जिन स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था वह कल से निर्धारित समय पर स्कूल खोल सकते हैं।

स्कूलों के लिए जारी हुए निर्देश

आदेश दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए है। इस दौरान आदेश में स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि वह सभी छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों को संचार के उपयुक्त माध्यमों से समय में बदलाव के बारे में जानकारी दे दें।

ठंड की वजह से बदली थीं टाइमिंग

बता दें कि भीषण ठंड को देखते हुए इस साल दिल्ली के स्कूलों में एक जनवरी से 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। वहीं, इस दौरान राहत न मिलने की वजह से विंटर वेकेशन आगे बढ़ा दिया गया था। इसके बाद भारी कोहरे और ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में फेरबदल किया था।

इस दौरान निर्देश दिए गए थे कि सभी स्कूल सुबह 9 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद नहीं खुलेंगे। हालांकि अब दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलती दिख रही है, जिसके चलते विभाग ने स्कूलों को पहले की तरह निर्धारत समय पर खोलने के निर्देश दे दिए है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में रविवार (4 फरवरी) को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें: Diabetes Symptoms: शरीर में दिखने लगे ये संकेत, तो समझ जाएं हो गए हैं डायबिटीज के शिकार

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 February 2024 at 22:30 IST