अपडेटेड 1 March 2026 at 16:11 IST
ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने पर दिल्ली में भड़का शिया समुदाय, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन
All India Shia Council: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में मौत हो गई है। जिसके बाद दूनियाभर में हवाई हमलों का विरोध किया जा रहा है, दिल्ली से भी विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही है।
All India Shia Council: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत की खबर ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। ईरानी मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की है, जिसमें बताया गया कि तेहरान में उनके कार्यालय पर हमला हुआ था, घटना के बाद ईरान में शोक का माहौल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो रही हैं।
भारत में भी शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन
ईरान सरकार ने खामनेई की मौत पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक और 7 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे 'बड़ा अपराध' बताया जा रहा है। वहीं, भारत में भी इस घटना का असर देखा जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया शिया काउंसिल ने खामनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया।
प्रदर्शन में अमेरिका-इजराइल के हमलों की निंदा
शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया और अमेरिका-इजराइल के हमलों की निंदा की। शाम को कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें लोगों ने शोक व्यक्त किया। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। दिल्ली के अलावा लखनऊ और श्रीनगर में भी इसी तरह के प्रदर्शन देखे गए। लखनऊ में शिया समुदाय ने इसे 'इस्लामी दुनिया के लिए बड़ा नुकसान' बताया।
जालिम हुकूमत ने इंसानियत का कत्ल किया- मौलाना जलाल
ऑल इंडिया शिया काउंसिल के प्रवक्ता मौलाना जलाल हैदर नकवी ने कहा- ‘आज पूरी दुनिया के लिए बहुत गम का दिन है। आज जालिम हुकूमत ने इंसानियत का कत्ल किया है। हिंदुस्तान जैसे मुल्क में रहते हुए हमें इस बात का ज्यादा एहसास है कि हजरत आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई को जिस कायराना ढंग से शहीद किया गया है, वह जंग के उसूलों के खिलाफ है।’
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 16:11 IST