अपडेटेड 5 December 2025 at 07:51 IST
Traffic Advisory: पुतिन की यात्रा को लेकर दिल्ली में आज बंद रहेगी कई सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; घर से निकलने से पहले हो जाएं अपडेट
रूसी राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आज राजधानी में कई मार्ग डायवर्ट रहेंगे तो कई पूरी तरह बंद। घर से निकलने से पहले हो जाएं अपडेट...
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने उनका ग्रेड वेलकम किया। पुतिन का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को है, जिसमें भारत-रूस के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई बड़े समझौते होने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर आज राजधानी दिल्ली में कई मार्ग बंद रहेंगे। तो घर से निकलने से पहले आप भी दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी से जरूर अपडेट हो जाएं,वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रूसी राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए दिल्ली को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है। VVIP मूवमेंट के चलते शुक्रवार को लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम रहने की आशंका है, क्योंकि कई मार्गों को समय-समय पर बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी कर दी है।
आज ये रूट रहेंगे पूरी तरह प्रभावित या डायवर्ट
W पॉइंट, A पॉइंट, ITO चौक
BSZ मार्ग, दिल्ली गेट, JLN मार्ग
राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन, यमुना बाजार
हनुमान सेतु, नेताजी सुभाष मार्ग
विकास मार्ग, IP मार्ग, कश्मीरी गेट
प्रगति मैदान टनल आदि
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे इन सड़कों पर किसी भी वाहन को खड़ा करने या रुकने की इजाजत नहीं होगी। उल्लंघन करने पर गाड़ी तुरंत उठा ली जाएगी और चालान काटा जाएगा।
- मदर टेरेसा क्रिसेंट
- तीन मूर्ति मार्ग
- अकबर रोड
- तुगलक रोड (MLNP)
- जनपथ रोड
- फिरोजशाह रोड
- सिकंदरा रोड
- मंडी हाउस
- विंडसर प्लेस
- मथुरा रोड
- भैरों मार्ग आदि
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन रास्तों पर जानें से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक जरूरी न हो तो लुटियंस दिल्ली, इंडिया गेट, राजपथ, विजय चौक और ITO की तरफ न आएं। वैकल्पिक रूट जैसे रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, NH-24 का इस्तेमाल करें। वहीं, गलतक पार्किंग पर टो की गई गाड़ियां काली बाड़ी मार्ग और भैरों मंदिर ट्रैफिक पिट में रखी जाएंगी।
दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित या डायवर्ट किए गए रास्तों पर जानें से बचे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही आज इस्तेमाल करना सही रहेगा। जो लोग आइएसबीटी/रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने पास पर्याप्त समय रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। वरना ट्रेन या फ्लाइट मिस हो सकती है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 December 2025 at 07:51 IST