कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क में CJP के तिरंगा यात्रा से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, अभिजीत दिपके के घर पहुंची; थमाया नोटिस
दिल्ली पुलिस की एक टीम अभिजीत दिपके के घर नोटिस देने पहुंची। दिपके को यह नोटिस कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान पर थमाया गया है।
- भारत
- 3 min read
राजधानी दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है। इधर दिल्ली पुलिस की एक टीम CJP प्रमुख अभिजीत दिपके के घर पहुंची है। दिपके के घर के बाहर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली।
दिल्ली पुलिसकर्मी NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास पर पहुंचे, जहां CJP प्रमुख अभिजीत दिपके रुके हुए हैं। दिपके ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की एक टीम दिपके के घर नोटिस देने पहुंची। नोटिस में लिखा है कि CP में धारा 163 लागू है। तिरंगा यात्रा के लिए अपने NDMC की परमिशन नहीं है। फिर भी अगर आप CP जाते है तो ये BNSS 163 का उलंघन है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस के नोटिस में क्या लिखा है?
बता दें कि अभिजीत दिपके कुछ दी देर में कनॉट प्लेस के रवाना होने वाला थे, मगर उससे पहले दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच गई। दिल्ली पुलिस एक्ट (DP एक्ट) के तहत अभिजीत को नोटिस देने पहुंची। नोटिस में साफ-साफ कहा है कि तिरंगा यात्रा की परमिशन नहीं दी गई है। CP और उसके आस-पास के क्षेत्र में धारा 163 का लागू है। अगर आपने उसका उल्लंघन किया तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CJP ने ठुकराया दिल्ली पुलिस का प्रस्ताव
पुलिस ने सीजेपी के 11 लोगों को तिरंगा मार्च निकालने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अभिजीत दिपके ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद एनडीएमसी ने सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। कनॉट प्लेस आने वाले सभी रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है और पुलिस ने क्षेत्र की किलेबंदी कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने भी कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताते हुए एडवाइजरी जारी की है।
‘लहरा दो तिरंगा यात्रा’ को मिला इनका समर्थन
CJP लहरा दो तिरंगा यात्रा के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताना चाहती है। यह विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं को लेकर है। प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (AAP) और लेफ्ट छात्र संगठनों एआईएसए (AISA) और एसएफआई (SFI) का भी समर्थन मिला है। मार्च शाम 5 बजे शुरू होने का ऐलान किया गया है। अब देखना होगा कि CJP यह मार्च कितना सफल होता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 October 2026 at 14:32 IST