Child Trafficking: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डेढ़ साल के मासूम का हुआ था अपहरण, पुलिस ने किया बदायूं से बरामद, 8 गिरफ्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण हुआ था, जिसे बाद में बेच दिया गया। दिल्ली पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए बच्चे को यूपी के बदायूं से सकुशल बरामद कर लिया है, जानें पुलिस को कैसे मिली कामयाबी? पूरी खबर पढ़ें

 
Follow :
दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया | Image: Representative ai

Child Trafficking: पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे के अपहरण और उसकी बिक्री के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को उत्तर प्रदेश के बदायूं से सकुशल बरामद कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ये कार्रवाई तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद की। पुलिस ने पूरे चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

क्या है पूरी घटना?

बच्चे के अपहरण की ये घटना 24 मई की बताई जा रही है। आरोपियों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बच्चे की मां के साथ मौजूद बच्चे का अपहरण कर लिया था। इसके बाद बच्चे को मोटी रकम लेकर किसी को बेच दिया, बच्चा सिर्फ डेढ़ साल का था, जिससे परिवार काफी परेशान था।

पुलिस ने बच्चे को ऐसे बचाया
दिल्ली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, तकनीकी साधनों से सुराग इकट्ठा किए गए और लगातार छापेमारी की गई। इस जांच से पूरा चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क सामने आया। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ा, क्योंकि पुलिस इस अपहरण के नेटवर्क के कई सदस्यों तक पहुंच चुकी थी।

पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंपा

आखिरकार बच्चे को बदायूं से बरामद किया गया, पुलिस ने पुष्टि की कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। फिलहाल बच्चे को परिवार के पास सौंप दिया गया है। दिल्ली में दो दिनों के भीतर चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का ये दूसरा बड़ा खुलासा है। इससे बच्चों की तस्करी के संगठित नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 

ऐसे गिरोह कैसे काम करते हैं, इस पर पुलिस गंभीरता से ध्यान दे रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे रेलवे स्टेशन पर बच्चों का खास ध्यान रखें। पुलिस ऐसे संगठित अपराधों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।  

यह भी पढ़ें: BREAKING: NEET परीक्षा तक टेलीग्राम पर जारी रहेगा अस्थायी बैन

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 June 2026 at 13:06 IST