अपडेटेड 24 January 2026 at 11:20 IST

बारिश से लुढ़का पारा तो दिल्ली-NCR में प्रदूषण से भी मिली राहत, AQI गिरकर 264 पहुंचा; IMD का अनुमान- गुरुग्राम में गिर सकते हैं ओले

बारिश ने दिल्ली-NCR को प्रदूषण से छुटकारा दिलाने में मदद की है। क्योंकि AQI गिरकर 264 पर पहुंचा गया है। लेकिन इस बीच ठंड और बढ़ गई है और IMD ने गुरुग्राम में ओले गिरने की आशंका जताई है। ऐसे में दिल्ली-NCR का पारा और नीचे लुड़क सकता है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत | Image: ANI

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में आज की सुबह काफी साफ रही, क्योंकि प्रदूषण के स्तर में काफी राहत देखने को मिली है। लोग सांस लेते वक्त महसूस कर पा रहे हैं कि अब हवा पहले से थोड़ी बेहतर है, क्योंकि लंबे वक्त से दिल्ली-NCR के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर थे। हालांकि वायु गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है, लेकिन बारिश के बाद AQI में काफी सुधार दिखा।

AQI में सुधार, लेकिन खतरा अभी बरकरार

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शनिवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 264 दर्ज किया गया। वहीं, केंद्र के दिल्ली एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने चेतावनी दी है कि 24 से 26 जनवरी तक AQI 'खराब' श्रेणी में रह सकता है। इसके बाद 27 जनवरी से अगले 6 दिनों में वायु गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में जा सकती है।

तापमान में आएगी गिरावट, ठंड और बढ़ेगी

वहीं, IMD ने शनिवार के लिए दिल्ली में हल्की से मध्यम धुंध की संभावना जताई, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD ने बताया कि, 'बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।' इसके अलावा स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि पहाड़ों में ताजा बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन इनका असर सीमित रहेगा। महेश पलावत ने आगे बताया कि, '26 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण दो दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी।'

गुरुग्राम में बारिश और ओलावृष्टी का अलर्ट

गुरुग्राम में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक करीब 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद, मौसम विभाग ने मौजूदा उस वक्त के 'येलो' अलर्ट को शनिवार दोपहर तक 'ऑरेंज' अलर्ट में बदल दिया है, जिसमें गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज हवाओं और ओलावृष्टि से सावधान रहे। वहीं, रविवार तक दक्षिण हरियाणा के जिलों में घने कोहरे और धूल भरी आंधी की संभावना के चलते 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-NCR में बारिश ने प्रदूषण को धोकर साफ करने में मदद की है, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण प्रदूषण फिर बढ़ सकता है। ऐसे में बदलते मौसम के हिसाब से गर्म कपड़े जरूर बहनें और ठंड से बचें। साथ ही मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।   

यह भी पढे़ं: Himachal Roads Closed: हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते 560 सड़कें बंद

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 January 2026 at 11:20 IST