Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश; तड़ातड़ गिरे ओले

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात को बारिश ने दस्तक दी। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी और तपिश से राहत दी।

Follow :  
×

Share


Delhi NCR Weather | Image: ANI

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर तड़ातड़ ओले भी गिरे।

आज यानी 13 मई को सुबह से ही भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप देखने को मिला। तेज धूप और उमस के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने  दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत पहुंचाई है। 

घर लौट रहे लोगों को हो रही मुश्किल

दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली एयरपोर्ट, उत्तम नगर, ओखला समेत अन्य जगह से दृश्य सामने आए हैं। अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने दफ्तर से घर लौट रहे लोगों को खासा परेशानी में डाल दिया है। खासकर दोपहिया वाहन सवार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ऐसे में कई लोग बस स्टैंडों या अन्य छत वाली जगहों पर रुककर भीगने से बच रहे हैं।

बादलों की एंट्री से गर्मी पर ब्रेक!

मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका हुआ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

15 मई को फिर करवट लेगा मौसम

वहीं 15 मई को फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। अचानक से गर्मी बढ़ेगी। 16 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। वहीं 17 मई को पारा 41 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री बना रहेगा। 

यह भी पढ़ें: 'दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए बनाया जा रहा दबाव', CM भगवंत मान का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- मैनेजर पर गोली चलाना...

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 20:46 IST