Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की रफ्तार में नहीं लग रही लगाम, सांसों पर संकट बरकार; जानें आज का ताजा AQI

बुधवार की सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है। सरकार की सारी तैयारियों के बाद भी शहर के लोग जहरीले वातावरण में सांस लेने को मजबूर हैं।

 
Follow :
दिल्ली में प्रदूषण के रफ्तार में नहीं लग रही लगाम, सांसों पर संकट बरकार | Image: Freepik, ANI

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रैडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी हैं, बावजूद राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राजधानी की हवा अभी-भी जहरीली बनी हुई है, जिससे लोगों की सांसों पर संकट बरकरार है। आईए जानते हैं शहर का ताजा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) क्या है...

बुधवार की सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के आंकड़े को पार कर गया, जो ‘बहुत खतरनाक’ श्रेणी में आता है। लोग लगातार जहरीले वातावरण में सांस लेने को मजबूर हैं। दीपावली पर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े, जिससे का असर अब तक देखने को मिल रहा है।

स्मॉग की परत से ढकी राजधानी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 242 है, जिसे 'खराब' (Poor) श्रेणी में रखा गया है। राष्ट्रीय राजधानी स्मॉग की परत से ढकी हुई है। ज्यादातर इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया है। कुछ विशेष इलाकों में यह स्तर 400 के पार भी दर्ज किया गया है।

November 11, 2026

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता का हाल

  • तालकटोरा गार्डन (Talkatora Garden): 369
  • वसुंधरा एन्क्लेव (Vasundhara Enclave): 356
  • बदरपुर (Badarpur): 349
  • लोधी रोड (Lodhi Road / IITM): 333
  • द्वारका (Dwarka): 307 से 269
  • आईटीओ (ITO): 396
  • मंदिर मार्ग (Mandir Marg): 393
  • उत्तम नगर (Uttam Nagar): 373
  • आया नगर (Aya Nagar): 369
  • सोनिया विहार (Sonia Vihar): 449
  • बुराड़ी क्रॉसिंग (Burari Crossing): 445
  • विवेक विहार (Vivek Vihar): 441
  • जहांगीरपुरी (Jahangirpuri): 439
  • रोहिणी (Rohini / शहीद सुखदेव कॉलेज): 435 से 500
  • आनंद विहार (Anand Vihar): 423
  • नरेला (Narela): 399

नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा का हाल

  • सेक्टर-62 (Sector 62): 365
  • सेक्टर-125 (Sector 125): 322
  •  सेक्टर-116 (Sector 116): 315
  • ग्रेटर नोएडा (Knowledge Park V): 342

दिल्ली-NCR में मंगलवार को CPCB के मुताबिक AQI 300-311 के बीच दर्ज हुआ, जोकि बेहद खराब की श्रेणी में आता है। कई जगह 380 - 400 तक पहुंच गया। हालांकि देर शाम AQI 299 दर्ज हुआ, लेकिन ये भी बेहद डेंजर जोन में है है. रात 9 बजे के आसपास AQI 304 रिकॉर्ड किया गया।

November 11, 2026

अस्पतालों में सांसों के मरीज की संख्या बढ़ी

प्रदूषण बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में करीब 30 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सरकार की ओर से प्रदूषण कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने के कई दावे और वादे किए जा रहे हैं, लेकिन इनका हकीकत से कोई सीधा नाता नजर नहीं आ रहा। नतीजतन दिल्लीवासी लगातार दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi: खुले मैनहोल में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF और BSF का रेस्क्यू जारी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 November 2026 at 07:19 IST