Delhi: न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

 
Follow :
Delhi AQI Today | Image: PTI

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि…

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 196 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - Republic Day 2025: देश मना रहा 76वां गणतंत्र दिवस, जानिए इसका इतिहास

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 January 2025 at 11:18 IST