अपडेटेड 14 November 2024 at 22:54 IST
Delhi Metro: 19 नवंबर तक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रहेंगी प्रभावित, इन 3 स्टेशनों पर नहीं मिलेगी Metro
Delhi News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार मेट्रो सेवाएं 14-15 नवंबर की दरमियानी रात से 19-20 नवंबर की दरमियानी रात तक कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी।
राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी पश्चिम से आर. के. आश्रम तक 490 मीटर लंबे खंड पर सिविल कार्य के कारण येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं 14 नवंबर की रात से 19 नवंबर तक अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, जनकपुरी पश्चिम और आर. के. आश्रम के बीच 490 मीटर लंबे खंड पर नियोजित निर्माण कार्य के कारण यह व्यवधान उत्पन्न होगा।
इसमें कहा गया है कि इस खंड पर मेट्रो सेवाएं 14-15 नवंबर की दरमियानी रात से 19-20 नवंबर की दरमियानी रात तक कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी। परिणामस्वरूप, समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच रात 10.45 बजे के बाद सुबह 7.02 बजे सेवाएं शुरू होने तक कोई ट्रेन सेवा नहीं होगी।
तीन स्टेशन रहेंगे बंद
बयान में कहा गया है कि तीन स्टेशन- समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18-19 और हैदरपुर बादली मोड़- सुबह 7.02 बजे तक सेवा बहाल होने तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस अवधि के दौरान जहांगीरपुरी से गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर तक येलो लाइन के शेष हिस्सों पर मेट्रो सेवाएं निर्बाध चलती रहेंगी।
इसमें कहा गया है कि असुविधा कम करने के लिए, स्टेशनों और मेट्रो के अंदर घोषणाएं की जाएंगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन के गंतव्य और प्लेटफार्म के बारे में जानकारियां मिलेंगी।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 22:54 IST