Delhi Metro Update: ऑफिस से लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों के एंट्री गेट खुले
Delhi Metro Update: दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर आई है। DMRC ने पोस्ट कर बताया कि, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों के एंट्री गेट खोल दिए गए हैं। पढ़ें पूरा अपडेट
- भारत
- 2 min read
Delhi Metro Update: दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के चलते आज 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब शाम होते-होते कुछ मेट्रो स्टेशनों को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। DMRC ने पोस्ट कल लिखा- ‘मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं।’ ऐसे में यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यात्रियों के लिए राहत की खबर
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मेट्रो गेट बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-NCR में मेट्रो सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। फिलहाल 2 मेट्रो स्टेशन खुलने की खबर मिली है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
दिल्ली में क्या चल रहा है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक इंटरनल रिपोर्ट में सोमवार को CJP के प्रदर्शन के दौरान 4 जगहों पर झड़प की बात कही गई है। जिसमें संसद मार्ग, रेल भवन गोलचक्कर, जंतर मंतर और कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-जनपथ क्षेत्र शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति काबू में लाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। नई दिल्ली जिला पुलिस की रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात डीसीपी सचिन शर्मा के ऑफिस में हुई बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार को ये जानकारी दी गई। बैठक में स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर छात्रों को सियासी हथियार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार NEET के सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस राजनीतिक टकराव चाहती है। NEET विवाद को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी नेता प्रधानमंत्री आवास के पास धरना देने पहुंचे। पुलिस ने तीन घंटे में प्रदर्शन समाप्त कर नेताओं को हिरासत में लिया।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 22 July 2026 at 18:11 IST