अपडेटेड 21 February 2026 at 17:52 IST
Delhi Metro Time Change: दिल्ली में कल इन लाइन पर सुबह 3.30 बजे से चलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी की टाइमिंग; जानिए क्यों
22 फरवरी को DMRC ने कुछ लाइनों पर मेट्रो सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली में आयोजित बड़े इवेंट्स को लेकर अक्सर DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसा करती है, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा।
Delhi Metro Time Change: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 22 फरवरी (रविवार) को कुछ मेट्रो लाइनों पर मेट्रो सेवा सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू करने का फैसला लिया है। ये जानकारी DMRC ने पोस्ट कर दी है, जारी एडवाइजरी के मुताबिक मैराथन में हिस्सा लेने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है, तभी सभी लोग आसानी से सुबह-सुबह मैराथन के लिए टाइम से पहुंच सके।
DMRC के मुताबिक, सुबह 3:30 बजे से 6 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद सेवाएं फिर से नॉर्मल रविवार के टाइम टेबल के हिसाब से रहेंगी। ध्यान रहे ये बदलाव सभी मेट्रो लाइन के लिए नहीं किया गया है, सिर्फ कुछ ही लाइन पर ये सुविधा दी जा रही है।
किन रूटों पर मिलेगी सुविधा?
येलो लाइन (Yellow Line) : समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर, (गुरुग्राम की तरफ आने और जाने वाले वाली मेट्रो)।
ब्लू लाइन (Blue Line ) : द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली की ओर जाने वाली मेट्रो।
वॉयलेट लाइन (Violet Line ) : कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह की तरफ जाने वाली मेट्रो।
दिल्ली के बड़े इवेंट्स पर अक्सर ऐसा करती है DMRC
DMRC ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और बड़े इवेंट्स को देखते हुए उठाया गया है। इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए भी कुछ लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू की गई थीं। तब ट्रेनें हर 15 मिनट के अंतराल पर सुबह 6 बजे तक चली थीं। DMRC अक्सर ऐसे मौकों पर यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता देता है।
नई दिल्ली मैराथन हर साल आयोजित होती है और इसे नेशनल चैंपियनशिप के रूप में जाना जाता है। इस साल देशभर के प्रसिद्ध धावक इसमें हिस्सा लेंगे। अगर आप देश के सर्वश्रेष्ठ धावकों के साथ दौड़ना चाहते हैं, तो इस रविवार को मैराथन में शामिल हो सकते हैं। यह इवेंट दिल्ली की सड़कों पर होगा, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है, लेकिन मेट्रो की यह सुविधा यात्रा को आसान बनाएगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 17:52 IST